"नैया मेरी चलती जाए"
"नैया मेरी चलती जाए"
नैया मेरी चलती जाए
डगमग डगमग गोते खाए
नदी की गोद में फिसलती जाए
सब को वश में करती जाए
नैया मेरी चलती जाए
ना है कोई मांझी
मनमीत मेरे साथी
निर्मल जल लहरें उठाए
नटखट नटखट मछलियाँ हाथों को छू जाए
मटक -मटक कर तैरती जाए
डगमग डगमग गोते खाए
नैया मेरी चलती जाए
शीत पवन चलती जाए
चेहरे को छूती जाए
लहरों को भी खूब उकसाए
मनमीत मेरे मुस्कुराते जाए
डगमग -डगमग गोते खाए
नैया मेरी चलती जाए
बहते कमल नजारों की शान बढ़ाएं
शांति में कोयल मीठी वाणी सुनाए
हम भी गीत गाते जाएं
नजरें उठाए मनमीत प्रेम से देखते जाएं
डगमग डगमग गोते खाए
नैयामेरी चलती जाए
छप- छप छप-छप छींटे उड़ाए
मनमीत को हम छेड़ते जाएं
बातों के चप्पू से सैर सदा करते जाएं
सपना ही सही कहीं टूट ना जाए
मनमीत मेरे मुस्कुराते जाएं
डगमग डगमग गोते खाए
नैया मेरी चलती जाए