मेरा देश
मेरा देश


भारत देश महान है
तिरंगा जिसकी शान है
केसरिया, हरा, सफेद रंग से सुशोभित तिरंगा हमारा मान है
ये देशवासियों का अभिमान है
केसरिया रंग ताकत को सफेद रंग सत्य और
शांति का हरा रंग उर्वरता और विकास का प्रतीक है
इस तिरंगे का करना हमें सदा आदर और सम्मान है
जहाँ ग़ालिब की ग़ज़ल, हो सुन्दर ताज महल
जहाँ बोली जाती अनगिनत भाषा
जहाँ की माटी में बड़े अनेकता में एकता
जहाँ हो हिंदी गौरव भाषा
जिसमें सदा मिश्री घुली हो हिंदी एसी भाषा
जहाँ हो मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद ,चर्च में हो दुआ और प्रार्थना
एसा मेरा भारत महान
जहाँ के झरने और हवा मिलकर गाये प्यार भरा गीत
जहाँ बसंती झूले लहराए पीले फूल सरसों के खेत लहलहाते
जहाँ साड़ी, काजल ,बिंदी जिसका श्रींगार हो
जहाँ का हर बच्चे में संस्कार हो जो बड़ो का कर्ता आदर और सम्मान हो
एसा मेरा देश महान
गाँधी, नेहरू, आजाद जैसे महापुरूषों की धरती हो
स्वामी विवेकानंद जैसे विचारक हो
जहाँ होली, दीपावली जैसे त्यौहार सब खुशी से मिलकर मानते हो
जहाँ धर्म का एक जैसा सम्मान हो
एसा भारत महान हो
भारत जैसा देश नहीं इस जहान में
जहाँ प्रेम रहता हो देशवासियों में यहाँ सब को गले लगाया जाता
तभी भारत देश महान कहलाता।