क्या इस काबिल बनाया है?
क्या इस काबिल बनाया है?
विश्व की धरा पर, क्या नाम अपना संजोया है?
क्या व्यक्तित्व अपना, इस काबिल बनाया है,
दूसरे की कथा में, व्यथा अपनी को ढूंढा है,
क्या चरित्र अपने को, इस काबिल बनाया है,
सृष्टि के सृजन की रूप रेखा को, ध्यान मुक्त हो देखा है,
हो विमुक्त, क्या दिशा अपनी को, इस काबिल बनाया है,
वास्तविकता की उड़ान से परे यूं सबको देखा है,
परमार्थ को समझ, क्या खुद को इस काबिल बनाया है,
अस्तित्व की परिभाषा को, कर आकलन टटोला है,
क्या व्यक्तित्व को कर परिपूर्ण, इस काबिल बनाया है??