Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Inspirational

4  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Drama Inspirational

"कुछ करने का हौंसला"

"कुछ करने का हौंसला"

1 min
353


जो कुछ करने का हौंसला रखते है।

वो ही लोग मेहनत किया करते है।।

जो बातों के बताशों बनाया करते है।

वो अपना लक्ष्य कब पाया करते है।।


जो लहरे थमने की प्रतीक्षा करते है।

वो कभी नही तैरना सीखा सकते है।।

जो ख़्वाबों-ख्यालों में जिया करते है।

वो सिर्फ मन भोला किया करते है।।


जो क्रोध करते नही, पाला करते है।

वो जरूर आसमां झुकाया करते है।।

जो कुछ करने का हौंसला रखते है।

वो बातों में वक्त जाया नही करते है।।


वो हविजय पताका फ़हराया करते है।

जो मेहनत, श्रम को अपनाया करते है।।

वो पत्थर, बस चट्टान बन जाया करते है।

जो कभी न स्वयं इरादों से हटा करते है।।


जो दृढ़ता से लक्ष्य ओर चला करते है।

पथ पर स्व निशानियां छोड़ा करते है।।

हर तूफ़ां, उनसे टकराकर रोया करते है।

जो दृढ़ता से अपने को जिंदा रखते है।।


वो आईने उन्हें देख मुस्कुराया करते है।

जिनके साये भी कर्म किया करते है।।

उनकी कर्म दीप्ति से तम डरा करते है।

जो स्व रोशनी से, दीप जलाया करते है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama