Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

कोरोना पर रोक लगाई जाये

कोरोना पर रोक लगाई जाये

1 min
349


सरहद पे नहीं अब घर रहकर दिखाई जाये,

सोई थी जो कभी वो देशभक्ति जगाई जाये। 


मनचले हैं बाज़ारो में निकल आये हैं जो वो,

सज्जनो से कहो की जागरूकता फैलाई जाये।


विदेशों से कोई लौटे तो खुद जाँच कराई जाये, 

छोटी मोटी बात नहीं अब जो यूँही छुपाई जाये। 


जितना हो सके सबसे ही उतनी दूरी बनाई जाये, 

छींक हो बुखार लक्षण जान सबकी बचाई जाये। 


कोशिश कर जनमन की जान में जान लाई जाये, 

बन्द कमरे में रह इस कोरोना पे रोक लगाई जाये। 


देश को जनता को बचाने में कसर न छोड़ी जाये,

डॉक्टर हैं आगे जो पीछे उनकी पीठ थपथपाई जाये। 


कोरोना को पड़ जाये रोना ऐसी जुगत भिड़ाई जाये,

इंफेक्टिड हो आगे बढ़के अपनी पहचान बताई जाये। 


आओ हाथों को जोड़ वायरस की कमर झुकाई जाये,

पूरे विश्व को इस भारत की एकजुटता दिखलाई जाये।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract