जश्न-ए-आजादी
जश्न-ए-आजादी
जश्न-ए-आजादी मनाएंगे हम
तिरंगा गगन में लहराएंगे हम।
आजादी के दीवानों को
श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे हम
तिरंगा गगन में लहराएंगे हम।
शुभ दिन है आज हम सबका
गीत खुशी के मिलकर गाएंगे हम
तिरंगा गगन में लहराएंगे हम।
शिकवे-गिले सभी भुलाएंगे हम
एक-दूजे को गले लगाएंगे हम
तिरंगा गगन में लहराएंगे हम।
एकता-अखंडता अक्षुण्ण बनाएंगे हम
राष्ट्र हित अपना सर्वस्व लुटाएंगे हम
तिरंगा गगन में लहराएंगे हम।
हम एक थे एक हैं एक रहेंगे
सारे जहां को बताएंगे हम
तिरंगा गगन में लहराएंगे हम।