STORYMIRROR

Gurudeen Verma

Abstract

4  

Gurudeen Verma

Abstract

जिस देश में शासक का चुनाव

जिस देश में शासक का चुनाव

1 min
431



जिस देश में शासक का चुनाव, जनता से होता है।

उस देश में लोकतंत्र, सर्वोच्च होता है।।

जिस देश में शासक------------------।।


लोकतंत्र की नींव मजबूत, चुनाव करते हैं।

जनता की मर्जी से वहाँ, शासक बदलते हैं।।

लोकतंत्र में तानाशाह, शासक जब होता है।

जनता के मतों से, उसका अंत होता है।।

जिस देश में शासक-----------------।।


अब यह जनता की मर्जी है, वह क्या चाहती है।

अपने देश के लिए वह, कैसा शासक चाहती है।।

लोकतंत्र में लोकमत, बहुमूल्य होता है।

लोकमत ही उस देश का, नसीब होता है।।

जिस देश में शासक--------------------।।


ऐसे शासक का चुनाव, इस देश की जनता करें।

जो जीये- मरे जनता के लिए,ऐसा वह काम करें।।

जिस देश का शासक, वतन पर कुर्बान होता है।

उस देश का गुणगान, विश्व में बहुत होता है।।

जिस देश में शासक------------------।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract