Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

जब भी कागज़ पर लिखो

जब भी कागज़ पर लिखो

1 min
14.1K


 

जब भी कागज़ पर लिखो, अपने कुछ जज़्बात लिखो 

सुबह की लाली को लिख दो या, एक अँधेरी रात लिखो 

 

फूलों की ख़ुशबू लिख दो या, काँटों का एहसास लिखो 

ओस की बूँदे कुछ लिख दो या, लहरों का उन्माद लिखो 

 

प्रेम की परिभाषा लिख दो या, विरह की ही बात लिखो 

सावन का मौसम लिख दो या, आँखों की बरसात लिखो 

 

रेत पर लिखना छोड़ दो अब, पत्थर पर कोई नाम लिखो 

आँधी से भी मिट न सके जो, ऐसा कोई काम लिखो 

 


Rate this content
Log in