Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

3  

Nand Lal Mani Tripathi pitamber

Inspirational

जै जै जै गण पति गण नायक

जै जै जै गण पति गण नायक

1 min
213


मंगल मूरत-- भजन

गीत के बोल जै जै जै गणपति गण नायक


जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण पति गण नायक!!

मातृ भक्ति की शक्ति तुम ही प्रथम पूज्यते देव गज़ानन!

जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण पति गण नायक !! 

महादेव शिव शंकर के सत्य प्रकाश महाकाल रूद्राअँश भयभव,भंजक बाधा विघ्न विनाशक देवो के आदी देव लम्बोदर !जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण पति गण नायक!!  

दुख, संकट हरता, मंगल करता,नियती काल निर्धारक, भक्तो के रक्षक दुष्टों के संघारक, दीन दुखी के पालक करुणा छमा द‍या के सागर !

जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण पति गण नायक!! 

द॔त एक,चार भुजाएं,सोहे सिंदूर माथे, मुसक सवारी नारायण, चतुरानन भी मंगल मुरति इस्तुति गाए ।

जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण पति गण नायक!! 

मोदक का भोग रिद्धि सिद्धि ही भाए, सकल कामना के दाता, दुख सबृद्धि शुभ मंगल कर्ता कि अर्घ्य आराधना ओम् गण गण गण गणपति श्री गणेश।

जै जै जै गण पति गण नायक शुभ कर्मों के देव विनायक जै जै जै गण पति गण नायक!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational