जाने कहाँ गया इंसान
जाने कहाँ गया इंसान
कौन है ये इंसान ?
क्षिति जल पावक गगन वायु से, हाड़ माँस का बना इंसान
जाति, धर्म, वर्ण, भेद , रंग की दीवार बनाये वो इंसान
कौन है ये इंसान ?
ईश्वर को मंदिर, मस्जिद में बांटे, कहते उसको क्या इंसान
पानी पर भी ऊँच नीच का, अधिकार बांटता वो इंसान
कौन है ये इंसान ..?
दूध की नदिया बहने वाले देश में, खून बहाता अब इंसान
जिस स्त्री की कोख से जन्मा, उसे भ्रूण में नष्ट करे इंसान
मज़हब बेचे, ईमान भी बेचे , बेच डालता रब इंसान
खुद में ढूंढा, औरों में ढूंढा ,पर नहीं मिला अब वो इंसान
जाने कहाँ गया इंसान ?