जांबाज ऐ हिंद
जांबाज ऐ हिंद
जांबाज़ ऐ हिन्द
देश पे मिट जायेंगे, कांटों पे चल जायेंगे
दुनियाँ से लड जायेंगे
नही किसी से डरते हम
बोलो वंदे मातरम् ,बोलो वंदे मातरम्।
दुश्मन देख घबरायेंगे, चीर गोलियाँ जायेंगे
सीने पर चढ़ जायेंगे
सब से आगे रहते हम
बोलो वंदे मातरम्, बोलो वंदे मातरम्।
अंगारों पर खेले हैं, दुःख बहुत से झेलें है
वज्रो के भेले हैं
काम मिनट मे करते हम
बोलो वंदे मातरम्, बोलो वंदे मातरम्।
नाम जाना पहचाना है, काम बड़ा दिवाना है
सदा रहता एक निशाना है
संगठन मे रहते हम
बोलो वंदे मातरम्, बोलो वंदे मातरम्।
जोश खून मे भरा हुआ है, हर मुश्किल मे डटा हुआ है
कदम हमेशा बढा हुआ है
बाजुओं मे रखते दम
बोलो वंदे मातरम्, बोलो वंदे मातरम्।
काम वतन के आना है, ऊँचा नाम कर जाना है
तिरंगा मान बढाना है
अजय सदा रहते हम
बोलो वंदे मातरम्, बोलो वंदे मातरम्।