जां वतन पर लुटाएंगे
जां वतन पर लुटाएंगे
देशभक्त दीवाने सरहद के जवान
भारती के चरणों में निज सिर झुकाएंगे!
बैरी पछाड़ दिखाते वतन के गीत गाते
हंसते-हंसते अपनी जां वतन पर लूटायेंगे!
जज्बा भरपूर रखकर पराक्रमी योद्धा वीर
जाकर रणवीर अपना पराक्रम दिखाएंगे!
उर में अंगार भर बुलंद हौसला कर
समर के मैदान में बड़ा कहर बरपाएंगे!
सजग सेनानी वीर चलते सीना तान के
गीत वंदे मातरम का ये सदा गुनगुनाएंगे!
राष्ट्रधारा भाव पर हिम्मत बुलंद कर
दुश्मनों को नाकों चने सेनानी चबवाएंगे।