STORYMIRROR

anamika khanna

Abstract Romance

4.3  

anamika khanna

Abstract Romance

होली

होली

1 min
282


प्रेम रंग में डूबी हुई

राधा संग कृष्ण की होली

रंग गुलाल बरस रहा है

मुरली मनोहर की रंगीली होली

प्रेम सागर में डूबी हुई,

कृष्ण राधा की अलबेली होली

गोपियों संग राधा करे हंसी ठिठोली

प्रेम रंग में डूबी हुई फागुन की रंगीली होली,


मुरली मनोहर मुरली बजावे

फागुन में रसिया संग राधा खेले होली

नाच नाच राधा सखियों संग रागिनी गावे,

लाल रंग में डूबी हुई कृष्ण राधा की अद्भुत होली

रंग गुलाल की रंग बिरंगी प्रीत की होली

वृंदावन धाम में कृष्ण राधा की अलबेली होली!

 


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract