होली के रंग (हाइकु)
होली के रंग (हाइकु)
1
होली के रंग
खिले नई उमंग
मन तरंग!!
2
हो भाईचारा
सजते होली रंग
हिन्दू-मुस्लिम।
3
उल्लासमय
होली के रंग सात
अट्हास करें।
4
भिन्न रंगोली
एकता सिखा रही
ओ हमजोली।
5
गुलाल उड़े
महकती फिजाएं
भीगे बदन।
6
यादों के मेघ
तड़पायें होली में
अखियाँ गीली।
7
गुलाल नहीं
बिक रहा होली में
दुश्मनी बढ़ी।
8
चली टोलियाँ
रंग गुलाल सजी
बात पुरानी।।
9
चेहरा सुर्ख
लगता गुलाल से
त्यागें कटुता।
10
इन्द्रधनुष
सतरंगी होली में
रंगी प्रकृति
11
भूख गरीबी
फैली बेरोजगारी
उदास होली।
12
होली तिलक
आसरा अनाथ का
खिली जिन्दगी।
13
भिन्न रंगोली
एकता सिखा रही
ओ हमजोली।
14
गुलाल उड़े
महकती फिजाएं
भीगे बदन।
15
चेहरा सुर्ख
लगता गुलाल से
त्यागें कटुता।
