होली आई
होली आई
होली का त्योहार है पावन,
आओ मिल के मनाए।
भेद भाव को मेट सभी,
मिल सबको गले लगाएं।।
नयी फसल आई है घरों में,
खुशहाली को लेकर।
दुख ना देना कभी किसी को,
साथ निभाना बढकर।।
अंग से अंग रंग से रंग मिल,
ह्रदय बहुत हरषाई।
अवगुण का कर दहन देख,
पावन होली है आई।।