STORYMIRROR

Jyoti Khari

Inspirational

4  

Jyoti Khari

Inspirational

हमारी मातृभूमि: हिंदुस्तान

हमारी मातृभूमि: हिंदुस्तान

1 min
422


हिंदुस्तान में एक अनोखी बात है

सच में इसमें कुछ तो खास है

भारत में विविधता पाई जाती है

इसी विविधता में एकता की सच्चाई दिखाई जाती है


यहां देख ले अगर कोई बेबस, लाचार, दुखियारे को

मदद के लिए सैकड़ों हाथ बढ़ जाते हैं

और सुकून मिलता है उस मदद करने वाले को

होली, दिवाली, दशहरा यह सभी जो त्यौहार हैं


मिल- झुल कर रहना सिखाते

इन्हीं से मिलते साथ रहने के संस्कार हैं

यहां पर रीति- रिवाज है

इन्हीं में छिपे मोहब्बत के एहसास और जज्बात हैं


रिश्तो को महत्व भी यहीं दिया जाता है

मातृभूमि पर जां न्यौछावर भी यहीं किया जाता है

संकल्पों को यहां तोड़ा नहीं जाता

दर्द में अगर हो कोई तो मुंह मोड़ा नहीं जाता


अतिथि को यहां माना जाता है भगवान

यहीं पर होता है बड़ों का सम्मान

यहां पर लोगों की मोहब्बत से है पहचान

गरीब होकर भी जिंदगी होती है सुखद और आसान

इसीलिए तो कहलाता है भारत देश महान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational