हमारा तिरंगा झंडा
हमारा तिरंगा झंडा
हिंद देश की शान तिरंगा,
है सबका अभिमान तिरंगा।
जान से भी यह हमको प्यारा।
तीन रंग से बना है न्यारा।।
धानी श्वेत और केसरिया,
मध्य अशोक का चक्र विराजे।
त्याग शान्ति सम्पन्न सभी हो,
ईर्ष्या कलह द्वेष सब भागे।।
हिन्द देश के वासी हम सब,
ध्वज को अपने शीश झुकाते।
हिंद के अरि जो मिले उन्हें हम,
सब मिलकर के समूल मिटाते।।
खान पान परिधान भिन्न भाषा,
फिर भी हम भारतीय कहलाते।
राग-द्वेष को त्याग सभी श्रद्धा से,
वीरो को है निज शीश झुकाते।।
वीर सपूतों के अतुलित वलिदानो,
से ही अपना तिरंगा फहराया।
चक्र से बन गतिशील सभी ने,
हिंद का उन्नत परचम लहराया।।