हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं
हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं
जीवन में नवल वर्ष नव नूतन स्वर्ण विहान लिए।
महाजागरण के इस काल में नव निर्माण लिए।
आये सबके जीवन में, खुशियों की बड़ी सौगात।
हो कृषकों का कल्याण, श्रमिकों का त्राण लिए।1।
अवनी अम्बर भूतल, हर ओर छाए नवत्कर्ष।
सिंदूरी भोर लिए छटा छाए मनाए हम नववर्ष।
पलाश के फूल, चार तेंदू, महुए की महक से।
आच्छादित हो वातावरण, जीवन में हो अपार हर्ष।2।
पेड़ पौधे नव कोपल लिए, स्वागत करती नववर्ष।
नव तरंग उमंग से, जीवन में खुशियों का ये वर्ष।
काली रात की घटा छटे, आशाओं का दीप जले।
सुखद अनुभव की स्मृति में, आओ मनाएं नववर्ष।3।
नया साल नया दिन, नई तमन्ना लिए जीवन की।
खुशियों के पल को जी भर लें, अपने आँगन की।
चलो कुछ नया करते हैं, नए साल नव किरण लिए।
सच हो सबके सपने पूरे, ऊँचाइयाँ मिले जीवन की।4।