हिंदी देश की आन
हिंदी देश की आन
1 min
396
ये जो हिंदी है नहीं सिर्फ एक भाषा है,
हम सबकी ये आशा है
ये हिंदुस्तान के मस्तक की बिंदी है,
माना आज जोर है अंग्रेजी का
और राष्ट्रीय भाषा थोड़ी उनींदी है,
पर हिंदी तो भाई हिंदी है
स्वर का देती ज्ञान हमें ये,
व्यंजन की भी अपनी एक शान है
कैसी शर्म बेझिझक बोलो भई,
अपनी भाषा तो महान है
'अ' अनपढ़ से शुरू करेगी, '
ज्ञ' ज्ञानी बना के छोड़ेगी
एकता का संदेश देगी ये,
सबके दिलों को जोड़ेगी
हिंदी भाषा महान है,
इसकी एक अनुपम शान है
हिंद देश के वासी है हम,
हिंदुस्तान महान है
हिंदी का तुम करो सम्मान,
देश की ये आन है।