हाइकु कविता
हाइकु कविता

1 min

218
१.
वृक्ष लगायें
मिलती वायु स्वच्छ
लें छाया फल ॥
2.
कल्याणप्रद
दश पुत्र समान
है एक द्रुम ॥
३.
आम्र मंजरी
नव ऋतु में खिली
सुगन्ध बहे ॥
४.
स्वप्निल रंग
बिखरें जीवन में
यादगार हों ॥
५.
सर्पिल पथ
सघन हरा भरा
हिमाद्रि पर ॥