Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Vivek Agarwal

Others

4.9  

Vivek Agarwal

Others

गणेश वंदना

गणेश वंदना

1 min
370


जय गजानन गणपति गणेश।

गौरी-सुत हैं पिता महेश।


सुरेश्वरम सिद्धि विनायक।

सर्वात्मन सबके सहायक।

बुद्धि प्रिय बुद्धि विधाता।

सर्वेश्वर समस्त सिद्धिदाता।

इस जग में तुम हो अशेष।

जय गजानन गणपति गणेश।


विद्यावारिधि विघ्न विनाशक।

विश्वराजा वरदविनायक।

प्रथम पूजा के अधिकारी।

ध्यान से मिटे चिंता सारी।

तुम हरो सब दुःख कलेश।

जय गजानन गणपति गणेश।


शशिवर्णम शुभगुणकानन।

समस्त विघ्नों का करो निवारण।

भक्त सभी मिल कर मनाते।

ढोल संग मंगल गीत गाते।

आज आया दिन अति विशेष।

जय गजानन गणपति गणेश।


जय गजानन गणपति गणेश।

गौरी-सुत हैं पिता महेश।



Rate this content
Log in