ए दोस्त, खास है तू..
ए दोस्त, खास है तू..
कभी सोचा ना था,
की कोई ऐसा शख्स आयेगा इस जिंदगी में,
सबसे अनमोल दोस्ती का तोहफा लेकर,
और हम उस शख्स पर
अपनी जान छिड़केंगे ...
मेरी इस बेरंग सी दुनिया में
रंगों की बारिश है तू ...
मेरी जिंदगी की पतझड़ मौसम में
एक प्यारा सा खिलता हुआ गुलाब है तू ..
मेरे मरे हुए ख्वाबों को जिंदा रखने वाले
प्यार भरा समन्दर है तू...
ए दोस्त , कुछ ज्यादा ही खास है तू ..
माना हालात और समय के बोझ तले हर दीन बात नहीं हो पाती हमारी ..
लेकिन इस जिंदगी की दरवाजे पे जब भी तकलीफ दस्तक देती है ना , तो जिस शख्स का चेहरा दिल में पहले नजर आता है ,
वह फरिश्ता है तू ..
जब भी हो जाउं निराश अकेला , जिसने मुझे संभाला है ,
वह मेरी उम्मीद की किरण है तू ..
ए दोस्त , कुछ ज्यादा ही खास है तू ..
जिंदगी के पुराने पन्नो को जब पलटा के देखता हूँ ,
जो इन्सान मेरे साथ खड़ा हुआ नजर आता है , वह मेरा यार है तू ..
यादों के आंगन में जो शख्स सबसे खूबसूरत एहसास दे जाता है ,
वह मेरी जान है तू ..
दुनिया के भीड में जब भी कहीं में खो जाउं, तो मेरे हाथ हमेशा पकड के रखने वाला शख्सियत ,
वह मेरी पहचान है तू ..
ए दोस्त , कुछ ज्यादा ही खास है तू ..
जिसके साथ पाने पे, मैं पूरी दुनिया से लड जाउं,
वह मेरा सरताज है तू ..
जिंदगी की सफर में चलते चलते, जब भी थक हार जाता हूँ ,
जिस इंसान ने गले लगाया है ,
वह मेरा सुकून का दूसरा नाम है तू ..
ए दोस्त , कुछ ज्यादा ही खास है तू ..
वक्त बदलेगा , हालात बदलेंगे , दुनिया बदलेगी ,
नये आयेंगे , पुराने बिछडेंगे..
लेकिन हमारी दोस्ती का सूरज कभी डुबेगा नहीं ..
हम डूबने ही नहीं नहीं , हालात जो भी हो ..
जिंदगी के अंधेरी रातों में भी एक दिया जलता रहेगा .. और वह दिया दोस्ती की होगी ..
जब भी जिंदगी में खो जाये तुम्हारी मंजिल , तो मेरे यार , पीछे मुड़कर देख लेना , मैं वहीं खड़ा नजर आउंगा ..
चाहे तुम्हारे सुख में ना दे पाउं साथ , दुख में संग रोनेके लिए पहले कांध हमारा ही होगा ..
जब नजर मेरी भी धुंधला जाये,
जब नादान दिल ये मेरा गलतियों के ओर फिसल जाये,
जो हाथ मुझे थामेगा, मुझे पता है हाथ वह तेरा ही होगा ..
यह वादा कर ,
हम मिले या ना मिले ,
यादों की शहर में मिशाल बन कर , उनमें खुशियां हम मिलकर ही ढूंढेंगेंं और उसीके सहारे जिंदगी गुजार देंगे ....
क्योंकि ,
दोस्त नहीं , मेरी दुनिया है तू ..
ए दोस्त , तुझे नहीं लगता कुछ ज्यादा ही खास है तू ..।
