Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

RAJNI SHARMA

Inspirational

4  

RAJNI SHARMA

Inspirational

चाहत

चाहत

1 min
334



अदम्य साहस से विभूषित कर,

राष्ट्र सीमाओं के प्रहरी बनकर,

दिलों जान से हरदम जाँबाज़ रहो,

देश के वीर सपूतो आबाद रहो।।


माँ का मान न झुकने देना ,                  

शत्रु को कभी न रुकने देना,

देश के गौरव का तुम ताज रहो,

देश के वीर सपूतो आबाद रहो।।


अ!जान हथेली पर रखने वाले,

अ! जन्म-भूमि पर मिटने वाले,

अमर गाथाओं में नित याद रहो,

देश के वीर सपूतो आबाद रहो।।


लहू का एक-एक कतरा उधार रहे,

जयघोष से धरा गगन गुनगान करें,

शिरोमणि बन सदा सरताज रहो,

देश के वीर सपूतो आबाद रहो।।


थल सेना दिवस पर सौगात रहे,

हर युवक सैनिक बन तैयार रहे,

विजय पताका फहरा शहज़ाद रहो,

देश के वीर सपूतो आबाद रहे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational