बुद्ध
बुद्ध


शांतिदूत गौतम बुद्ध...!
अहिंसापथ प्रदर्शक गौतम बुद्ध...!
इस विश्व को
एक नया धर्म देता...
संपूर्ण मानव जाति को
एक नई आशा और विश्वास
की ज्योति प्रदान करता गौतम बुद्ध...!
प्रणाम करता हूँ
मैं आपको, हे गौतम बुद्ध!
आपका संदेश
हम सबको
सहर्ष स्वीकार्य है...!!!
आपको पूजता हूँ मैं...
आपसे धैर्य, विनयशीलता
एवं असीम शांति
प्राप्त करता हूँ मैं...!
आज का ये
अत्याधुनिक मानव-समाज
यंत्रों के महापाश में
बंदी होकर
प्रकृति से कोसों दूर
हुआ जा रहा है, हे गौतम बुद्ध!
दौलत-ओ-शोहरत के पीछे
भागते-भागते
बहुत स्वार्थी हो चुका है
आज का आधुनिक मानव, हे गौतम बुद्ध!
आज इस दुनिया को
अपनी अकपट-सहज-सरल जीवनशैली
आशीर्वाद करें, हे गौतम बुद्ध!
आज हम पर अपनी
दिव्य दृष्टि प्रदान करें, हे गौतम बुद्ध!