भूमि भारत
भूमि भारत


वीरों की वीर भूमि भारत,
शहीदों की वेदी का ऋणी भारत
शून्य सार्थकता का आनंद भारत,
जब शिकागो में दहाड़े विवेकानंद भारत
महाराणा का पराक्रमी इतिहास भारत,
गीता का परम प्रकाश भारत
शिव स्वराज्य गौरवशाली भारत,
भीम मारुति बलशाली भारत
अद्भुत, अकल्प, अतुलनीय भारत,
विश्व पटल पर दर्शनीय भारत
हमारा भारत,तुम्हारा भारत,
वसुधैव कुटुंबकम् भारत
गौरवमयी आत्म निर्भर हो भारत,
अविरल निश्छल, निर्झर हो भारत।