भरोसा
भरोसा
पाएंगे वही हम भी, जो सबको परोसा
बने या मिटे हस्ती, मिटे ना भरोसा।
खोई गर जो दौलत, न कर चिंता कोई
बदलेगा वक्त प्यारे, कई गुना होई ।
भागेंगी निराशा लाख,जागेंगी नई आस
होना न अधीर कभी, खोना न विश्वास ।
चूमेगी सफलता चरण, जो विश्वास पोसा
बने या मिटे हस्ती, मिटे ना भरोसा।
पाएंगे वही हम भी।
खोती जो चीज कोई, वहीं पर मिलेगी
नहीं करना फिक्र प्यारे, ये दुनिया कहेगी।
टूटा विश्वास तो न, आबरू रहेगी
ये तो धोखेबाज है,ये दुनिया कहेगी ।
गई आब फिर न आए,करो जतन जो सा
बने या मिटे हस्ती मिटे न भरोसा।
पाएंगे वही हम भी----------
न किस्मत की बात कोई, पूर्वजन्म दोष नहीं
लालच न लाएं मन में, और असंतोष नहीं।
गमों के छँटेंगे मेघ, रहे न निराशा कहीं
आई जो मुसीबत कहीं, मिलेगा सहयोग वहीं।
खोएं न विश्वास जग में, रख के कायम भरोसा।
बने या मिटे हस्ती, मिटे ना भरोसा।।
पाएंगे वही हम भी।
