Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Laxmi Yadav

Others

4  

Laxmi Yadav

Others

बदलते रिश्ते

बदलते रिश्ते

1 min
317


मैंने रिश्तों का रूप बदलते देखा है........ 

मैंने देवकी माँ से बढ़कर, 

यशोदा मैया का प्यार देखा है, 

इन दोनों जैसी ममता, 

मैंने कैकेयी मे भी देखी है, 

देखा है, मैंने सिया के लिए, 

कौशल्या की स्नेह धार बहते, 

पर कलियुग मे इन रिश्तों को,

स्वार्थ के साँचे मे ढलते देखा है, 

मैंने रिश्तों का रूप बदलते देखा है....... 

मैंने खून के रिश्तों को, 

काँच की तरह टूटकर बिखरते देखा है, 

मैंने रेशम की डोरी का साथ, 

अर्थी की रस्सी तक निभते देखा है, 

मैंने रिश्तों के पहरेदार को, 

धृतराष्ट्र बनते देखा है, 

कलियुग मे रिश्तों की विषम परिस्थितियों मे, 

मैंने अब भी भीष्म पितामह की विवशता देखी है, 

मैंने रिश्तों का रूप बदलते देखा है...... 


Rate this content
Log in