बाँदा
बाँदा
धरती ऋषि बाम देव की,
केन नदी का है घाट! यमुना भी बहती यहाँ, है नवाब टैंक का ठाट !
दुर्ग अजेय कालिंजर का, ब्लॉक है जिसमें आठ!
पंच तहसीलों से जो घिरा, बुंदेलखंड का है ये भाग!
सात सौ इकसठ गाँव, खेत - खिलहान और बाग!
शांति- सौहार्द मुहब्बत यहाँ, कौमी तरानों की बहे राग!
महान साहित्यकारों की तपोभूमि, पद्माकर, केदारनाथ, नरेंद्र नाम!
विश्व प्रसिद्ध पत्थर यहाँ, होता शजर का काम !
काली कपास की मिट्टी भी, आती खेती के बहुत काम!
हिंदी, बुंदेली बोली यहाँ पे, यहाँ की बात कभी न काट।
बाम्बेश्वर-महेश्वरी मंदिर, है भूरागढ़ में किला!
जामा मस्जिद विशाल सीयहाँ सबका दिल मिला!
जहाँ शेर शाह शूरी दफ़न,है वो ये बाँदा जिला!