बादल
बादल
1 min
340
धरा प्यासी -प्यासी बरस जाओ बादल।
मुहब्बत में उसको न तरसाओ बादल।।
उदासी भरी नीली आंखों में उसकी।
हंसाने को उसको हंस जाओ बादल।।
जुदाई तुम्हारी न भाती है दिल को।
आने की कोई खबर लाओ बादल।।
सजा लेगी आंचल फूलों से अपना।
जरा बनके खुशबु महक जाओ बादल।।
क्षितिज पर मिलोगे जानती है "सृजिता"।
इन्तजार है तुम्हारा चले आओ बादल।।