अनजानी डगर
अनजानी डगर
अनजान एक सफर था
अनजान सी डगर थी।
हमसफर तेरा साथ था,
मुश्किलें आसान हुई।
कभी लगता जो कठिन था
कभी लगता नामुमकिन था।
हमराही तेरा साथ था,
सपनों ने उड़ान भरी।
सपने भी साकार हुए।
जीने की नई राह मिली।
जीवनसाथी तूने साथ दिया
मंजिलें आसान हुई।