STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4.5  

Sunil Kumar

Inspirational

अमृत महोत्सव

अमृत महोत्सव

1 min
406


आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे हम

तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे हम।


आजादी के दीवानों को 

श्रद्धा सुमन चढ़ाएंगे हम 

तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे हम।


शुभ दिन है आज हम सबका 

गीत खुशी के मिलकर गाएंगे हम

तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे हम।


शिकवे-गिले सभी भुलाएंगे हम 

एक-दूजे को गले लगाएंगे हम

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे हम।


एकता-अखंडता अक्षुण्ण बनाएंगे हम

राष्ट्र हित अपना सर्वस्व लुटाएंगे हम

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे हम।


हम एक थे एक रहेंगे सदा 

सारे जहां को ये बताएंगे हम

तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे हम।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational