आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव
1 min
347
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे
तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे।
आजादी के दीवानों को हम
श्रद्धा-सुमन चढ़ाएंगे
तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे।
पावन दिन यह हम सबका
आज खुशी से झूमेंगे-गाएंगे
तिरंगा ऊंचे गगन में लहराएंगे।
भेद सभी दिलों से मिटायेंगे
एक-दूजे को गले लगाएंगे
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।
एकता-अखंडता कभी नहीं मिटायेंगे
राष्ट्रहित अपना सर्वस्व लुटाएंगे
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।
हम एक हैं - एक रहेंगे
सारे जग को ये बताएंगे
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे।