Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

Minal Aggarwal

Others

4  

Minal Aggarwal

Others

आजाद होना चाहते हो तो

आजाद होना चाहते हो तो

2 mins
284


आजादी की परिभाषा 

हर किसी के लिए 

अलग अलग हो सकती है लेकिन 

आजादी का अर्थ 

मेरे लिए है कि 

दूसरों की आजादी का दायरा 

संकुचित न करते हुए 

उनकी विचारधाराओं को भी 

खुद की सोच में 

समाहित करते हुए 

अपनी मानसिकता के आधार को 

दिन प्रतिदिन मजबूत करते जाना 

अपनी धारणाओं को एक नया 

आकाश देना 

अपनी मान्यताओं के नक्शे में 

नये रंग भरना 

अपनी उड़ान के क्षितिज को 

और विस्तृत करते जाना 

आजादी का मतलब 

यह नहीं कि 

अपने अस्तित्व को दूसरे पर 

पूरी तरह से लाद देना और 

उनका मुंह बंद कर उनका गला 

घोट देना 

विचारों में मतभेद होने पर भी 

दूसरों का सम्मान करना 

उन्हें सराहना 

प्रोत्साहन देना ही 

सही अर्थों में आजादी है 

हमेशा हीन भावना से ग्रस्त रहना 

और दूसरों को प्रताड़ित कर 

उन्हें आगे न बढ़ने देना 

कोई बुद्धिमानी का कार्य नहीं 

खुद का झंडा हवा में फहराना 

और दूसरों की 

हवा निकालकर उन्हें नीचा 

दिखाना 

अपमानित करना 

यह कहां की आजादी है 

काले हों दिल

वस्त्र धारण करें श्वेत व 

स्वच्छ

शराफत का करें ढोंग

हो मन भीतर से मैला 

यह कहा की स्वतंत्रता है 

आजाद होना चाहते हो तो 

दिल से बुरे विचारों को बाहर 

निकाल फेंको 

कोई गलत कार्य मत करो 

किसी का अनर्थ मत करो 

खुद को भुलाकर 

जग का हो कल्याण 

यह सोचो 

सोचो ही नहीं 

कुछ करो भी 

अधिक नहीं कर सकते तो 

थोड़ा करो पर 

करो 

कुछ अच्छा कार्य करो 

नेक कार्य करो 

समाज के लिए कोई 

योगदान करो 

छोटे छोटे प्रयास करो 

सबका उत्थान करो 

सबको खुशियां बांटोगे तो 

खुद कितने खुश और 

आजादी का अनुभव 

करोगे 

इसका तुम्हें बिना यह सब किये

अहसास भी नहीं हो सकता 

जब इस संसार से कुछ लेकर 

नहीं जाना तो 

इसके कल्याण की बात 

क्यों नहीं सोचते 

एक हाथ से कुछ लेते हो तो 

दूसरे हाथ से किसी को कुछ 

देकर 

खुद की विकृतियों से हो सको 

आजाद

यह शुरुआत आज से ही क्यों 

नहीं करते 

हर कोई एक आजाद पंछी सा 

महसूस करे

तुम्हारा उसमें हो एक महत्वपूर्ण 

योगदान 

इस देश के महान वासी 

तुम यह छोटा सा प्रयास 

एक बड़े सपने को साकार करने 

के लिए क्यों नहीं करते 

एक आजाद मुल्क में 

आजादी से हर कोई सांस 

ले सके 

ऐसी आजाद व्यवस्था की स्थापना क्यों नहीं करते।


Rate this content
Log in