Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

26 जनवरी है हमारी शान

26 जनवरी है हमारी शान

1 min
270


26 जनवरी है हमारी शान

26 जनवरी है हमारी शान

फहराए सदा तिरंगा आसमां

लिखा गया है आज इतिहास


करे हम हिंदुस्तान का साज

मातृभूमी को करे शतशत वंदन

गणतंत्र दिवसपर देशका करे गीत गान

कितने वीरोने है जान गवाई


छाती पर झेली थी अनगिनत गोली

लिखी गई शौर्य की अद्भूत गाथा

तब जाकरके पड़ी जीत झोली

गणतंत्र दिवस पर देशका करे गीत गान


विविध जाति और धर्म का बेड़ा

एक ताल में एक सुर में अखंड पिरोया

आँधी हो या हो कोई तूफानं

जन्मभूमी का सन्मान बचाया


आओ करे शुभ दिनका अभिमान

गणतंत्र दिवसपर देशका करे गीत गान

भारतका कनकन है पावन

इसमे बहती है गंगा पावन


लहलहाते खेत खलिहान

उंचा हिमालय हमारी शान

ऋणी रहे सारा हिंदूस्थान

गणतंत्र दिवसपर देशका करे गीत गान


प्रेम, प्रीत, करूणा को धारे 

सबको आथित्य देकर मान

अष्ट पैलू संस्कार विलसित वैभव

सबसे अलग देश की पहचान


हम सदा करे भारत का गुनगान

गणतंत्र दिवस पर देश का करे गीत गान।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Classics