Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

#SM Boss

SEE WINNERS

Share with friends

एसएस बाॅस हाऊस में आपका स्वागत है।

स्टोरीमिरर प्रस्तुत करता है एक अनोखी लेखन प्रतियोगिता - एसएम बाॅस

संकल्पना

एसएम बाॅस हाऊस के भाग के रुप में आपको कम से कम एक साहित्य रचना प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके लिए आपको निर्धारित अंतराल में विशिष्ट टास्क दिया जाएगा। आपने दिया हुआ टास्क पूर्ण करना अनिवार्य होगा, अगर न किया तो आप विजेताओं की श्रेणी में से बाहर हो जाएंगे। टास्क निम्नलिखित है -

टास्क १ :

कहानी के लिए -

रोमांटिक कहानी लिखे, जिसमे के पात्र रियलिटी शो जितने के लिए एक दुसरे को डेट कर रहे है।

कविता के लिए -

वृद्धावस्था में प्रेम संबंध पर आधारित ९० से १५० शब्दों में कविता लिखें।

टास्क २ :

कहानी के लिए :

एलियन्स धरती पर आते है, ऐसी कल्पना कर रोमांचक कहानी/कविता लिखें।

कविता के लिए :

सोनेट लिखें।

क्या है सोनेट?

पारंपरिक सोनेट काव्य प्रकार में १४ पंक्तियां होती है और इसमें सामान्यत: प्रेम-प्रेम विरह-वियोग, वैवाहिक प्रेम, भुला बिसरा प्रेम, निरंतर प्रेम आदी भावनाएं व्यक्त की जाती है।

टास्क 3

कहानी के लिए -

ऐसी कहानी लिखे, जिसमें एक साल का अवधी, एक ही कमरे में बिताया हो।

कविता के लिए -

एलेजी लिखें।

एलेजी क्या है?

उत्तर - एलेजी/शोकगीत का अर्थ शोकात्म कविता, यह अक्सर किसी व्यक्ती विशेष के लिए लिखी जाती है, लेकिन इसमें व्यक्तीसमूह या व्यापक नुकसान के बारे में शोक की भावना के बारे में भी लिखा जाता है। एलेजी/शोकगीत अक्सर शोक से सांत्वना की ओर बढते है।

टास्क 4 -

कहानी के लिए -

रहस्यमय कहानी लिखे, जिसमें जासूस को अंतिम क्षण में पता चलता है की, हमने गलत संदेहास्पद व्यक्ती को पकडा है।

कविता के लिए -

बॅलड लिखें।

बॅलड क्या है?

उत्तर - कविता के माध्यम से पढी या सुनाई जानेवाली कहानी को बॅलड कहते है। उदाहरण के लिए, हिंदी में इसे गाथा, गाथागीत, कथागीत भी कहते है।

टास्क 5

कहानी के लिए -

किशोरावस्था से एक साथ रहे बुजुर्ग जोडे की प्रेमकहानी लिखें।

कविता के लिए -

मुक्तछंद काव्य लिखें, लेकिन उसमें लय और अनुप्रास रखें।

टास्क 6

कहानी के लिए -

ऐसे व्यक्ती के बारे में लिखे जो बार बार जन्म लेता है, अपने अतीत को याद करता है, लेकिन पृथ्वी पर इसके बारे में किसी और को कुछ भी याद नहीं रहता।

कविता के लिए -

कम से कम १० पंक्तियों में मजेदार/व्यंग्यात्मक कविता लिखें।

नियम :

* प्रतिभागियों ने दिये हुए टास्क पर आधारित साहित्य रचना प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

* विजेताओं का चुनाव संपादकीय अंक और पूर्ण किए टास्क की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

* प्रतिभागियों ने अनी मौलिक साहित्य रचना प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रतिभागी एक से अधिक साहित्य रचनाएं प्रस्तुत कर सकते है, संख्या की सीमा नहीं।

* अपनी साहित्य रचना में #SMBoss हैशटैग का उपयोग करें।

साहित्य श्रेणी :

कहानी

कविता

भाषाएं :

अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बेंगाली, ओडिया, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड और मल्यालम

पुरस्कार :

* दिए हुए सभी टास्क पूर्ण करनेवाले प्रतिभागियों को रु. १५० मूल्य का स्टोरीमिरर वाउचर प्रदान किया जाएगा।

* विजेताओं को प्रशस्तीपत्र प्रदान किया जाएगा।

* हर एक भाषा और साहित्य श्रेणी की शीर्ष ५० साहित्य रचनाओं का ई-बुक प्रकाशित किया जाएगा।

साहित्य रचना प्रस्तुत करने की समयसीमा : २ अप्रेल २०२१ से १ मई २०२१

परिणाम : ३१ मई २०२१

संपर्क :

इमेल : neha@storymirror.com

फोन नंबर : +९१ ९३७२४५८२८७